Where is Guddu Muslim: धरती निगल गई या आसमान खा गया, आखिर कहां है गुड्डू मुस्लिम? मर्डर से पहले अशरफ ने लिया था नाम

Facebook
X
WhatsApp

Where is Guddu Muslim: उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या कर दी गई. हत्या से पहले अतीक के भाई अशरफ ने एक नाम का जिक्र किया था, वो नाम था गुड्डू मुस्लिम.अशरफ गुड्डू के बारे में क्या कहना चाहता था, यह अब भी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है. गुड्डू अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

यूपी एसटीएफ उसकी गिरफ्तारी को लेकर अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर रही है. (Where is Guddu Muslim) गुड्डू मुस्लिम ही वह शख्स था, जिस पर अतीक और अशरफ सबसे ज्यादा भरोसा करते थे.बीती रात ऐसी खबरें सामने आई थीं कि गुड्डू मुस्लिम महाराष्ट्र में नासिक में छिपा है. पुलिस के नासिक जाने की बातें सामने आने लगीं. लेकिन, पुलिस अधिकारियों ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि यह बात पूरी तरह से निराधार है. पुलिस एक दूसरे मामले में नासिक गई थी.

गुड्डू प्रयागराज का ही रहने वाला था. गुड्डू मुस्लिम ने सबसे पहला क्राइम कुख्यात माफिया डॉन धनंजय सिंह के लिए अंजाम दिया था. साल 1990 के दशक में गुड्डू एक स्कूल हॉस्टल के भीतर घुस गया और एक टीचर पर दिन-दहाड़े गोलियां बरसा दीं. हालांकि, गोली गुड्डू ने चलाई थी, लेकिन दावा किया गया कि इस वारदात के पीछे धनंजय सिंह का दिमाग था.

बीते 24 फरवरी को राजू पाल मर्डर केस के मुख्य गवाह रहे उमेश पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड में गुड्डू का नाम सामने आया था. तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. वहीं, इस हत्याकांड में अतीक की पत्नी शाइस्ता का नाम भी सामने आया है. लेकिन, वह वारदात के बाद से ही फरार हो गई है. इस बीच, उसके पति अतीक तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बता दें कि अतीक और अशरफ का मर्डर पुलिस की कस्टडी में हुआ. मीडियाकर्मी अतीक से सवाल कर रहे थे, तभी बदमाशों ने दोनों पर गोलिया बरसा दीं.

https://youtu.be/EesxaP6UjTo

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=48008

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें