Yogi 2.0 का एक्शन: निलंबन के बाद औरैया डीएम के करीबियों पर विजिलेंस के ताबड़तोड़ छापे

Facebook
X
WhatsApp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दुबारा सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सरकार फुल एक्‍शन मोड में है. पिछले चार दिनों में दो आईएएस और एक आईपीएस समेत तीन बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है. सोमवार को भ्रष्‍टाचार के आरोप में औरैया के डीएम सुनील कुमार वर्मा पर भी गाज गिरी और उन्हें निलंबित कर दिया गया. साह ही उनपर जांच बैठा दी गई. मंगलवार सुबह से ही औरैया डीएम के करीबियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे पड़ रहे हैं. डीएम के करीबियों में शामिल रहे मखलू पांडेय और हरि तिवारी की खनन फार्म पांडेय ब्रदर्स के ठिकानों पर विजिलेंस ने मंगलवार की सुबह-सुबह छापेमारी की।

गौरतलब है कि औरैया डीएम पर अवैध बालू खनन और नक़ल माफियाओं से सांठ-गांठ की शिकायत के बाद निलंबित किया गया है. अब उनसे जुड़े करीबियों पर भी एक्शन जारी है. इसी क्रम में बालू खनन से जुड़ी पांडेय ब्रोठेर्स की फर्म लगातार विजिलेंस के रडार पर थी. पांडेय ब्रदर्स के मुरादगंज और अयाना स्थित घरों के अलावा बीजलपुर घाट पर भी छापा मारा गया है. जानकारी के मुताबिक विजिलेंस टीम ने मखलू पांडेय और हरि तिवारी से गहन पूछताछ भी की है. मंगलवार की सुबह-सुबह पहुंची विजिलेंस टीम ने पांडेय ब्रदर्स की फर्म के अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापामारी की।

बता दें कि सोमवार को योगी सरकार ने औरैया के डीएम को भ्रष्‍टाचार के आरोप में सस्‍पेंड कर दिया था. उनके ऊपर खनन से लेकर नक़ल माफियाओं से सांठ-गांठ का आरोप लगा था और इस मामले में कमिश्‍नर राजशेखर ने जांच की थी. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्‍यमंत्री ने डीएम को सस्‍पेंड का दिया। इसके साथ ही उन्‍होंने विजिलेंस को मामले की जांच का आदेश दिया। बताया जा रहा है डीएम के जिन करीबियों पर विजिलेंस का छापा पड़ा है उन्‍हें औरैया रत्‍न सम्‍मान भी दिया गया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें