Yogi Adityanath: सीएम योगी की मुस्लिम धर्मगुरु ने की तारीफ, बोले- अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सीख लेने की जरूरत

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक आयोजनों और जुलूस को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है, जिसका मुस्लिम धर्मगुरु सुफियान निजामी ने स्वागत किया है। इसके साथ ही दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को योगी सरकार से सीख लेने के लिए कहा है। हनुमान जयंती पर जिस तरह से दिल्ली में हिंसा हुई। रामनवमी पर मध्य प्रदेश से लेकर गुजरात तक दंगे हुए उसको लेकर सीएम योगी काफी अलर्ट हैं। उन्होंने यूपी में इस तरह की घटना ना हो इसके लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश देने के साथ ही लोगों से भी शांति पूर्वक त्योहार और पर्व मनाने की अपील की।

मुस्लिम धर्मगुरु सुफियान निजामी ने की तारीफ
मुस्लिम धर्मगुरु और दारुल उलूम फिरंगी महल के प्रवक्ता मौलाना सुफ़ियान निजामी ने कहा कि हमारे वजीरेआला ने जिस तरीके से धार्मिक आयोजनों को लेकर गाइडलाइन और हिदायत जारी की है, यह बिल्कुल मुनासिफ है। किसी भी प्रदेश के अंदर अगर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन करते हैं तो इसके लिए ये तमाम कवायद, शर्तें और वसूल जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि जिन सूबों के अंदर ये हिंसा हुई है, वहां बगैर इजाजत के यात्राएं निकाली गई हैं।

कहा- सीएम योगी की हिदायत पर अमल करने की जरूरत
सुफियान निजामी ने कहा कि सड़कों पर नारेबाजी की गई, शायद उसका जो बुरा नजीता हम सबके सामने आया है, इसलिए मुझे यह बात कहते हुए कोई मुजायता नहीं कि तमाम सूबों के वजीरेआला को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की हिदायतों पर अमल करना चाहिए। उनसे सीखना चाहिए कि यहां रमजान भी है, यहां तमाम यात्राएं निकल रही हैं, लेकिन किसी भी तरह का फसाद कहीं देखने को नहीं मिला है, इसलिए जो भी निर्देश या हिदायतें जारी की हैं, वह बिल्कुल मुनासिफ हैं। कानून-व्यवस्था के मद्देनजर इन तमाम शर्तों पर अमल करने की जरुरत है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें