चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहे हैं वैसे ही नेताओं की बयानबाजी, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के प्रदेश की जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली देने के चुनावी वादे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तंज कसा है. सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि ‘बाप मार डारिस अंधियारे में, बेटवा बना बा पॉवर हाउस..’उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश की जनता को अंधियारे में डाल दिया था.जबकि उनका बेटा अब पावर हाउस बनाने की बात कर रहा है। उन्होंने अखिलेश को वायदे आजम की संज्ञा दी है.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीते मंगलवार को बड़ा चुनावी ऐलान किया. लखनऊ में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रैंस करके अखिलेश यादव ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का जनता से वादा किया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के बिजली के बिल ज्यादा आए हैं वो आए और अपना नाम लिखवाएं, और सपा की सरकार बनने पर उन्हें 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी.
अखिलेश यादव ने कहा कि, जिसे तीन सौ यूनिट बिजली फ़्री चाहिए वो अपना नाम लिखकर फार्म जमा करे. अखिलेश यादव ने कहा, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना इसे समाजवादी ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है. इसके लिए कल से ही अभियान शुरु किया जाएगा. लोगों को उनका बिजली बिल जिस नाम से उनके घर आता है वो नाम इस अभियान के तहत फॉर्म में भरवाया जाएगा.









