Lucknow News: लखनऊ के सआदतगंज में पार्किंग विवाद में खूनी वारदात, फायरिंग में तीन लोगों की मौत !

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News:  राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके में खड़ी गाड़ी को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। विवाद के दौरान एक युवक ने कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी।

मामूली विवाद के बाद चलीं गोलियां

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विवाद गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ था। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे घायल व्यक्ति को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

WhatsApp Image 2026 10 26 at 3.27.09 PM

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। हालांकि, घटना के सभी पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

निहत्थे सिपाही कार्तिक ने दौड़कर पकड़ा आरोपी

घटना की सूचना मिलने के बाद निहत्थे सिपाही कार्तिक मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, उन्होंने साहस दिखाते हुए आरोपी को दौड़कर पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा और आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

इलाके में पुलिस की कार्रवाई जारी

तीन लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर तनाव और हलचल का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाद की पूरी वजह, फायरिंग की परिस्थितियों और अन्य तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद होगी।

संवाददाता- निखिल रस्तोगी, लखनऊ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें