Naugarh News: वनभूमि पर अवैध खेती की तैयारी नाकाम, वन विभाग ने पंपिंग सेट और कृषि उपकरण किए जब्त !

Facebook
X
WhatsApp

Naugarh News: जिला चंदौली के नौगढ़ में मझगाईं रेंज के गंगापुर बिट क्षेत्र में वनभूमि पर अवैध कब्जा कर खेती की तैयारी किए जाने के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए सिंचाई और कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों को जब्त कर लिया। बरामद सामान को रेंज कार्यालय लाकर संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वन विभाग को सूचना मिली थी कि गंगापुर बिट अंतर्गत आरक्षित वनभूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर खेती की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान वनभूमि पर सिंचाई के लिए लगाए गए पंपिंग सेट, प्लास्टिक पाइप, बंबा, फावड़ा सहित अन्य कृषि उपकरण पाए गए।

वन विभाग की टीम ने मौके से सभी उपकरणों को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया और रेंज कार्यालय पहुंचा दिया। विभाग का कहना है कि वनभूमि पर अतिक्रमण और अवैध खेती की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में लगातार निगरानी की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मझगाईं रेंज के रेंजर मोहन सिंह ने बताया कि वनभूमि पर अवैध कब्जा कर खेती करने के उद्देश्य से लगाए गए संसाधनों को बरामद किया गया है। जब्त किए गए सामान को रेंज कार्यालय लाया गया है तथा मामले में वन अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि वन संपदा की सुरक्षा के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लोकेशन- नौगढ़ ( चंदौली )
रिपोर्टर- विशाल कुमार गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें