एसआईटी ने बृहस्पतिवार को सीबीसीआईडी मुख्यालय पर लगातार दूसरे दिन कानपुर के पूर्व मंडलायुक्त इफ्तिखारुद्दीन के बयान दर्ज किए। सरकारी आवास पर धर्मांतरण को लेकर हुई सभाओं से जुड़े आठ से अधिक वीडियो के बारे में उनसे सवाल पूछे गए। धर्मांतरण मामले की जांच कर रही एसआईटी के अध्यक्ष जीएल मीणा ने इफ्तिखारुद्यीन से उनकी लिखी किताब में व्यक्त विरोधाभासी बातों के बारे में भी जानकारी मांगी। सूत्रों के अनुसार एसआईटी जल्द ही रिपोर्ट शासन को सौंपेंगी। अब मिले साक्ष्यों के आधार पर इफ्तिखारुद्दीन की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।
वर्तमान में वह परिवहन निगम के चेयरमैन हैं। गौरतलब है कि कानपुर में मंडलायुक्त रहते हुए इफ्तिखारुद्यीन की तकरीरों के वीडियो पिछले दिनों वायरल हुए थे। इसमें धार्मिक कट्टरता के साथ धर्मांतरण की बातें हो रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद शासन ने जांच के लिए डीजी सीबीसीआईडी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर दी थी।









