ओवैसी ने ‘भागीदारी परिवर्तन मोर्चा’ का किया ऐलान, साथ आए बाबू कुशवाहा-वामन मेश्राम

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव  के लिए हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का आखिरकार कुछ साथी मिल ही गए. एआईएमआईएम ने आज उत्तर प्रदेश में बाबू सिंह कुशवाहा  Kushwaha) और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन की घोषणा की है. इस गठबंधन को ‘भागीदारी परिवर्तन मोर्चा’ का नाम दिया गया है. इसमें ओवैसी और कुशवाहा के अलावा भारत मुक्ति मोर्चा के वामन मेश्राम शामिल हैं.

इसके साथ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर हमारा गठबंधन सत्ता में आता है तो 2 मुख्यमंत्री एक ओबीसी (OBC) से और दूसरा दलित समुदाय से होगा. इसके अलावा तीन उपमुख्यमंत्री होंगे, जिसमें मुसलमान भी शामिल होगा.वहीं, यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जन अधिकार पार्टी के मुखिया बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि अभी हमारे साथ कई और दल आना चाहते हैं. इसके साथ कहा कि इस गठबंधन के आने के बाद अब लड़ाई सपा और भाजपा के बीच नहीं रह जाएगी बल्कि अब लड़ाई भाजपा और हमारे मोर्चे के बीच होगी.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें