Chandauli News: मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत पीडीडीयू नगर में नए पालिका भवन का शिलान्यास

Chandauli News: मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत पीडीडीयू नगर में नए पालिका भवन का शिलान्यास
Facebook
X
WhatsApp

लोकेशन- चंदौली 
रिपोर्टर- मधु कुमारी

Chandauli News: मुगलसराय/पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के नए कार्यालय भवन के निर्माण हेतु 8 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुगलसराय विधायक श्री रमेश जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया नगर पालिका कार्यालय बनने से नगरवासियों को बेहतर एवं त्वरित प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने इसे नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

WhatsApp Image 2026 08 08 at 10.29.40 AM 1

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोनू किन्नर दीनदयाल नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह धीरज पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर पटेल जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर अधिशासी अधिकारी धर्मराज यादव वह समस्त सभासद गण के साथ-साथ नगर की देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें