उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले के पलहालन चौक पर बुधवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान व 4 नागरिकों के घायल होने की खबर है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आतंकवादियों ने कथित तौर पर सीआरपीएफ कर्मियों पर एक ग्रेनेड फेंका, जिससे दो अधिकारी और चार नागरिक मामूली रूप से घायर हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
हालांकि अभी तक किसी भी हमलावर के मिलने की सूचना नहीं है। इस हमले में सीआरपीएफ में एएसआई के पद पर तैनात हिमाचल प्रदेश निवासी नीतेश कुमार पुत्र बक्टू राम, उत्तराखंड निवासी कांस्टेबल अशील दास पु्त्र बुध दास व लतीफ अहमद और जुनैद हसन लोन नाम के दो आम नागिरिकों समेत दो अन्य लोग भी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि जब CRPF का एक दल गश्त लगाने के बाद पलहालन चौक पर पहुंचा तो कुछ संदिग्ध हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए उन पर ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड फटने के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। इस अफरा-तफरी में हमलावर मौके से बच निकलने में सफल रहे।









