Sultanpur News: 360 मतदाता डालेंगे वोट, मतदान केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात; एसडीएम ने लिया जायजा !

Facebook
X
WhatsApp

Sultanpur News: सुल्तानपुर जिले की जयसिंहपुर तहसील में शिक्षक स्नातक MLC चुनाव को लेकर आज सुबह से मतदान प्रक्रिया जारी है। मतदान केंद्र पर कुल 360 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतदान केंद्र के अंदर और बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने पाए।

मतदान के दौरान एसडीएम ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

अधिकारियों के मुताबिक, मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि सभी पात्र शिक्षक मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। जयसिंहपुर तहसील में मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

रिपोर्ट: श्रीनाथ शुक्ला, जिला संवाददाता, सुल्तानपुर
India 24×7 Live TV

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें