भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया के लिए वेंकटेश अय्यर डेब्यू किया। वहीं मार्को जेनसेन अफ्रीका के लिए डेब्यू किया। टीम इंडिया की बात करें तो केएल राहुल के साथ शिखर धवन ओपनिंग करेंगे। टीम में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर हैं। कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली का बतौर बल्लेबाज यह पहला मैच है।इस बीच टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज करने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम मनोबल ऊंचा होगा। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम यह लय को जारी रखना चाहेगी। हालांकि टेंबा बावुमा की अगुवाई वाली टीम केएल राहुल की टीम को कम नहीं आंक रही होगी। इसका सबसे बड़ा कारण भारत का पिछला अफ्रीका दौरा है। तब मेहमान टीम ने 5-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया था।









