नागिन की मौत के तीन दिन बाद इंसाफ मांगने थाने पहुंचा नाग! देखते ही मच गया हड़कंप

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, नागिन की मौत के तीन दिन बाद एक नाग इंसाफ पाने के लिए मेंहनगर थाने पहुंच गया। जी हां..ये बात सुनने में थोड़ी अजीब जरूर है, लेकिन मेंहनगर थाना क्षेत्र के लोगों का तो ऐसा ही मानना है।

हालांकि, पुलिसकर्मियों ने नाग को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। यह पूरा मामला आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाने का है। बता दें, 16 अक्टूबर को थाने में फरियादियों की भीड जमा थी। इसी दौरान नाग-नागिन का जोड़ा थाने से कुछ दूरी पर मौजूद था। तभी एक फरियादी की कार नागिन पर चढ़ गई। जिससे नागिन की मौके पर ही मौत हो गई।

नागिन की मौत के बाद नाग कार के पीछे भागने लगा। कार के पीछे नाग को भागते देख लोग भी हैरान रह गए। नाग के वापस न आने पर लोगों को लगा कि नाग कही चला गया और वापास नहीं आएगा। स्थानीय लोगों ने थाने के पास ही नागिन को दफना दिया औऱ सामान्य घटना समझ लिया। हालांकि, दो दिन पूर्व नाग उस जगह नजर आया जहां नागिन को दफनाया गया था। इससे लोगों में दहशत फैल गई।

थोड़ी देर बाद नाग थाने में पहुंच गया और थानेदार की ऑफिस के सामने रास्ते पर ही रुका रहा। कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे मारने की कोशिश की, लेकिन थानेदार ने उन्हें रोक दिया। किसी तरह नाग को डस्टबिन में डालकर दूर जंगल में छोड़ा गया। घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि नागिन की मौत से नाग गुस्से में है और शायद फरियाद के लिए थाने पहुंचा था। तो वहीं, अब नाग की यह कहानी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

 

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें