Jalaun Murder Case: जालौन में कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार !

Facebook
X
WhatsApp

Jalaun Murder Case:  कालपी बार संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कानपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अपहृत अधिवक्ता का शव और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद किया। इसके बाद अपहरण में इस्तेमाल की गई गाड़ी की बरामदगी के दौरान कालपी कोतवाली क्षेत्र के जंगल में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी।

WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम अपहरण में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद करने के लिए कालपी क्षेत्र के जंगल में पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों ने पहले से छिपाकर रखे गए हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों की ओर से दो राउंड गोलियां चलाई गईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने छह राउंड फायरिंग की।

WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.14 AM

इस मुठभेड़ में आरोपी आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों घायल आरोपियों को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार के अपहरण और हत्या की घटना से अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश था। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास, हत्या के पीछे की वजह और इस वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी है। मुठभेड़ की यह घटना जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के जंगल में हुई।

रिपोर्ट- रेहान रज़ा, जालौन

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें