Lucknow News: हत्याकांड का खुलासा कर पुलिस ने जीता लोगों का भरोसा, आशियाना थाने में टीम का सम्मान

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के आशियाना सेक्टर में 65 वर्षीय नीरा गुप्ता हत्याकांड का जल्द खुलासा करने वाली पुलिस टीम को आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने आशियाना थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को माला पहनाई और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी सराहना की।

दरअसल, आशियाना सेक्टर स्थित मकान संख्या 772 की निवासी नीरा गुप्ता की 27 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में काफी आक्रोश था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना आशियाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और घटना के खुलासे के लिए विशेष टीमें गठित कीं।

Also Read –Manipur Violence: मणिपुर में फिर खूनी संघर्ष! कुकी-नागा समुदायों के बीच बढ़ा टेंशन, 5 लोगों की मौत

Lucknow News: सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से मिली अहम जानकारी

पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन किया। इसके साथ ही विभिन्न तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटाए गए। मृतका के घर पर काम करने वाली मेड और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी एकत्र की गई। संदिग्धों की गतिविधियों की जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले।

चार लोगों की संलिप्तता आई सामने, चोरी का सामान बरामद

विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारियों के आधार पर रवि प्रकाश रावत, मोनी रावत, सरिता रावत और एक नाबालिग बालिका की संलिप्तता सामने आई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर घटना में चोरी की गई नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और धार्मिक सामग्री बरामद की गई। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। वयस्क आरोपियों को जेल भेजा गया, जबकि नाबालिग के मामले में किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई।

Also Read –Europe Gen Z Protests: यूरोप की सड़कों पर Gen-Z का विद्रोह: फ्रांस से जर्मनी और स्विट्जरलैंड तक क्यों भड़का युवाओं का गुस्सा?

पुलिस टीम को सम्मानित कर गश्त बढ़ाने की मांग

हत्याकांड का जल्द और सटीक खुलासा करने पर आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने पुलिस टीम का सम्मान किया। सम्मानित होने वालों में प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक शुभम मेहदियान, कुलभूषण सिंह, दिनेश कुमार, अग्रचारी यादव, महिला कांस्टेबल अल्का चौहान, कांस्टेबल पंकज कुमार और कांस्टेबल चालक पियूष कुमार शामिल रहे।

इस दौरान पार्षदपति कमलेश सिंह, आरके पांडे, एसी अग्निहोत्री, मनोज गुप्ता, एनएस वर्मा, जेपी पांडे, प्रतूल गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। एसोसिएशन ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग और सख्त करने की मांग भी की।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें