बीकेटी बार एसोसिएशन लखनऊ की बैठक अध्यक्ष राधा शुक्ला एडवोकेट की अध्यक्षता में की गई जिसका संचालन आशीष कुमार एडवोकेट ने किया जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शाहजहांपुर के अधिवक्ता भूपेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर निर्मम हत्या आज 18 /10/21को शाहजहांपुर जिला कचहरी में सुरेश गुप्ता द्वारा की गई है जिसकी बी के टी बार एसोसिएशन लखनऊ के समस्त अधिवक्ता घोर निंदा करते हैं

जिसकी जानकारी बीकेटी बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह एडवोकेट द्वारा दी गई आशीष कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को श्रीमान उप जिलाधिकारी बख्शी का तालाब लखनऊ के माध्यम से ज्ञापन देकर मांग की गई कि हत्यारों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई कर फांसी दी जाए। पीड़ित परिवार को 50,00,000/- रुपए का मुआवजा दिया जाए वाह आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए इस संबंध में समस्त अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। बीकेटी बार एसोसिएशन के समस्त सम्मानित अधिवक्ता साथी उत्तर प्रदेश बार काउन्सिल के तत्वाधान में 20 अक्टूबर 2021 को हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया गया









