मायावती ने कहा- यूपी में भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार, फिर भी सड़कों की ये दुर्दशा

Facebook
X
WhatsApp

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश में सड़कों की बदतर हालत को लेकर योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है। मायावती ने कहा कि ‘डबल इंजन’ की सरकार होने के बावजूद राजधानी लखनऊ के साथ-साथ अन्य शहरी और ग्रामीण सड़कों की जो दुर्दशा है, उससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। मायावती ने कहा कि हालत सुधारने के बजाय, राज्य सरकार की तर्ज पर लखनऊ नगर निगम भी, सड़कों व वार्डों आदि का नाम बदलने में ही चैंपियन है।

बसपा सु्प्रीमो मायावती ने शुक्रवार को दो ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, यूपी में भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार है फिर भी राजधानी लखनऊ के सड़कों की भी जो दुदर्शा है उससे जान के जंजाल के चर्चे हर जगह आम हैं, किन्तु इसकी हालत सुधारने के बजाय, राज्य सरकार की तर्ज पर लखनऊ नगर निगम भी, सड़कों व वार्डों आदि का नाम बदलने में ही चैम्पियन। विचित्र स्थिति!

मायावती ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 2. यूपी भाजपा सरकार में भी कानून-व्यवस्था व विकास की बदतर स्थिति की तरह ही यहाँ के शहरी व ग्रामीण सड़कों की जो दुर्दशा है उससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। काश, भाजपा सरकार जनहित व जनकल्याण के प्रति थोड़ी ईमानदार होती तो इनकी कथनी व करनी में जमीन-आसमान का अन्तर नहीं होता।बता दें, बीते 11 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी ने यूपी में बारिश की वजह से खस्ताहाल हो चुकी सड़कों के मरम्मत के निर्देश दिए थे। सड़कों की मरम्मत का अभियान 15 सितंबर से शुरू कराया जाएगा। बैठक में सीएम योगी ने कहा था कि कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में 15 अक्टूबर तक हर हाल में सड़कों की मरम्मत और गड्ढा मुक्ति का काम पूरा होना चाहिए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें