मुजफ्फरनगर : ग्रामीणों ने BJP प्रत्याशी विक्रम सैनी को खदेड़ा, कहा- इस बार विधायक बनके दिखा दो

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश में सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। प्रदेश में सात चरणों में चुनाव संपन्न होगा, जिसके लिए पार्टियां भी पूरे जोर-शोर के साथ तैयारियों में लगी हुई हैं। पार्टियों के नेता व उम्मीदवार जगह-जगह जाकर अपना प्रचार कर रहे हैं। इस प्रक्रिया के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रचार के लिए आए भाजपा प्रत्याशी से लोग भिड़ते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा कर अब पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने भी चुटकी ली है।

मुजफ्फरनगर के वायरल वीडियो में नजर आया कि भाजपा उम्मीदवार विक्रम सैनी क्षेत्र में प्रचार के लिए आए थे। लेकिन लोगों ने पैदल ही उन्हें उनकी गाड़ी तक दौड़ा दिया। लोग विधायक के इर्द-गिर्द घूमते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा प्रत्याशी से कहा, “इस बार विधायक बनकर दिखा देना।”

वीडियो को शेयर करते हुए पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने लिखा, “ऐसे कर्म नहीं करने चाहिए कि अपने क्षेत्र में प्रचार करने भर की स्थिति भी न बचे। खदेड़ा होबे।” सूर्य प्रताप सिंह के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर भी खूब कमेंट कर रहे हैं। डॉक्टर प्रियंका सिंह नाम की यूजर ने लिखा, “जनता जागरुक हो गई है। अब इनका हर जगह ऐसे ही खदेड़ा होगा।”

राज नाम के यूज ने पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह के ट्वीट के जवाब में लिखा, “हर जगह भाजपा विधायक कूटे जा रहे हैं। जनता कुछ भूली नहीं है, हिसाब साफ होगा।” केशारी कुमार मिश्रा नाम के यूजर ने लिखा, “जैसी करनी वैसी भरनी।” वहीं किशन नाम के यूजर ने मामले पर चुटकी लेते हुए लिखा, “खदेड़ा होबे के रुझान आने शुरू।

इसके अलावा पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के रुझानों पर भी ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था, “पश्चिमी उत्तर प्रदेश 700 किसानों की शहादत को नहीं भूलेगा, भाजपा की ऐतिहासिक हार होने जा रही है पहले चरण के चुनाव में।” इसके अलावा उन्होंने अपर्णा यादव द्वारा भाजपा का दामन थामने पर भी ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “उनके पार्टी छोड़ने से सपा को उतना ही नुकसान होगा, जितना शत्रुघ्न सिन्हा के पार्टी छोड़ने से भाजपा को हुआ था।”

 

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें