मोदीनगर थाने पहुंची किन्नर ने थानाध्यक्ष से लगाई गुहार, बोली- प्रेमी युवक से करवा दो शादी

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है। यहां एक किन्नर 13 नवंबर को मोदीनगर कोतवाली पहुंचा और थानाध्यक्ष से शादी करवाने की गुहर लगाई। दरअसल, किन्नर शाईना का कहना है कि करीब तीन साल पहले गौरव नाम के युवक उसे प्यार के सपने दिखाए और उससे शादी कर ली। युवक के प्यार में किन्नर सब कुछ भूल बैठा। अब युवक फरार है।

प्रेमी गौरव की बेवफाई को लेकर किन्नर शाईना ने पुलिस से गुहार लगाई है। किन्नर का आरोप है कि तीन महीने पहले गौरव ने बीयर में जहर मिलाकर दे दिया था तथा खुद भी पी लिया था। तब मेरे घरवालों ने अस्पताल में 90 हजार रुपए खर्च करके उसे बचाया था। अब वह कहता है कि प्लाट मेरे नाम पर कर और मुझे कार दिलवा। शाईना बताया कि उसने कार दिलाने के एक महीने का वक्त मांगा था।

किन्नर शाईना ने थानाध्यक्ष को बताया कि इस वक्त गौरव को बाइक दिलवाई हुई है और 90 हजार रुपए पहले दिए थे। अब गौरव का कहना है कि वो उससे शादी नहीं करेगा, वो लड़की से शादी करेगा। हालांकि, किन्नर शाईना का कहना है कि शादी करने से पहले ही उसने गौरव से पूछा था कि उसकी जिंदगी में कोई लड़की तो नहीं है। गौराव के इनकार करने पर दोनों शादी की थी।

किन्नर शाईना की मानें तो गौरव का छोटा भाई छोटू उसे जाने से मारने की धमकी देता है। शाईना का कहना है कि अगर उसे कुछ होता है तो उसके लिए गौरव का परिवार जिम्मेदार होगा। हालांकि, उसने मोदीनगर थानाध्यक्ष से शादी कराने की गुहार लगाई है।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें