रामपुर में स्कूल वैन को बस ने मारी टक्कर, 18 बच्चे घायल, 3 की हालत गंभीर

Facebook
X
WhatsApp

रामपुर में सोमवार को स्कूल वैन को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन पर सवार चालक और 18 बच्चे घायल हो गए। इसमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दो बच्चों को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी बच्चों का टांडा के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया है। मामूली रूप से घायल बच्चों को घर भेज दिया गया है।

नगर के टांडा बाजपुर रोड पर सीकमपुर मिलक मुंडी के पास सेंट वियानी स्कूल के बच्चों को ला रही स्कूल वैन को सामने से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वैन चालक सहित करीब 19 बच्चे घायल हो गए। घायलों में चालक सहित तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को टांडा सामुदायिक अस्पताल लाया गया।

चालक सहित तीन की हालत गंभीर देख उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। वहीं टांडा के सरकारी अस्पताल में लाए गए बच्चों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है। सात सवारियों का परमिट होने के बाद भी वैन चालक ने 19 बच्चों को वैन में बैठा रखा था। इस पर पुलिस भी बचती दिख रही है।

टांडा थानाध्यक्ष के अनुसार चालक और अन्य दो गंभीर बच्चों को इलाज के लिए मुरादाबाद के खरे हॉस्पिटल भेज दिया गया है, जबकि अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई थीं। बारिश होने की वजह से बच्चे वापस भेजे जा रहे थे। लौटते वक्त हादसा हुआ।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें