रायबरेली  : प्रशासन व पत्रकार का ध्येय होता है समाज की सेवा करना : एसडीएम

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली :  ऊंचाहार तहसील का कार्यभार संभालने के बाद आगामी चुनाव को देखते हुए पत्रकारों के साथ उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने बैठक किया। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए पत्रकारों का भी परिचय लिया। पत्रकार व प्रशासन के मध्य सामंजस्यता स्थापित रखने की भी अपील की उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि सम्मानित पत्रकार बंधु लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में प्रतिष्ठित प्रशासन को संवेदनशील बनाने में अहम भूमिका का निर्वहन करते हुए समाज हित में कार्य करते हैं। यदि प्रशासन किसी व्यस्ततावश जनता की पीड़ा को नहीं सुन पाता है। तो भी पत्रकार के माध्यम से ही प्रशासन तक पीड़ित की आवाज पहुंचती है। पत्रकार और प्रशासन दोनों का ध्येय जनता की सेवा करना है। इस मौके पर पत्रकार बंधुओं में पुत्तन सिंह,लाल जी शुक्ला डॉ राघवेंद्र शुक्ला, पत्रकार समाज कल्याण समिति जिला महासचिव रायबरेली दीपक कुमार,मनोज मौर्य, जितेंद्र यादव, विंदेश्वरी तिवारी, सर्वेश तिवारी, सागर तिवारी, विपुल शुक्ला, मोहम्मद इसराइल, सर्वेश सिंह, विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें