राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संघ के प्रदेश सचिव ने की अनैतिक कार्यों की जांच कराकर अन्यत्र स्थानांतरण की मांग

Facebook
X
WhatsApp

राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संघ के प्रदेश सचिव ने की उपखण्ड अधिकारी और अवर अभियंता एवम् टी0 जी0 -2 द्वारा किए जा रहे अनैतिक कार्यों की जांच कराकर अन्यत्र स्थानांतरण की मांग

लखनऊ- मामला विद्युत नगरीय वितरण खण्ड चिनहट के अन्तर्गत आने वाले 33/11 के0 वी0 वि0 उपखण्ड शिवपुरी देवा रोड चिनहट का है जहां पर कार्यरत उपखण्ड अधिकारी राहुल शर्मा की सरपरस्ती में अवर अभियंता सूरज वर्मा टी0 जी0-2 मो0 इम्तियाज़ एवम् टी0 जी0-2 रजनीश वर्मा द्वारा अवैध धन उगाही कर दिए जा रहे विद्युत संयोजनों की जांच कराकर कठोर कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है

download 1 16 download 44
ज्ञात हो कि मामला चिनहट खण्ड के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपखण्ड शिवपुरी देवा रोड चिनहट का है राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संघ के प्रदेश सचिव शिवकुमार मिश्रा से हुई बातचीत में शिवकुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि उपखण्ड अधिकारी राहुल शर्मा एवम् अवर अभियंता सूरज वर्मा द्वारा टी0 जी0-2 रजनीश वर्मा टी0 जी0-2 मो0 इम्तियाज़ से मिलीभगत कर क्षेत्र में बकाए पर कनेक्शन दिए जाने से लेकर 40 मीटर से अधिक दूरी एवम अनावश्यक रूप से अवैध धन उगाही कर लोगों को परेशान किए जाने की शिकायत 25 अगस्त 2021 को प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित शिकायती पत्र भेजकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर अविलंब कार्यवाही किए जाने की मांग की गई थी परन्तु कुछ सत्ताधीशों द्वारा दोषी अधिकारियों एवम् कर्मचारियों का बचाव करने के चलते मामले की जांच नहीं की गई प्रदेश सचिव ने यह भी बताया कि उक्त अधिकारियों द्वारा बिजली बिल बकाए पर और विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज होने व कर निर्धारण ना जमा होने के बावजूद भी विद्युत कनेक्शन अवैध धन उगाही कर निर्गत कर दिए गए हैं जिसके कुछ साक्ष्य शिकायतकर्ता द्वारा शपथ पत्र के साथ संलग्न कर 07 अक्टूबर 2021 को उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया गया है परन्तु उच्चाधिकारियों द्वारा 02 माह ब्यतीत होने के बावजूद भी जांच एवम् कार्यवाही के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही दिया गया अब देखना दिलचस्प होगा कि गले तक भ्रष्टाचार में डूबे इन अधिकारियों एवम् कर्मचारियों के विरुद्ध विभाग कोई कार्यवाही करेगा या फिर मामले को यहीं दबा दिया जाएगा |

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें