लखीमपुर खीरी : बेलरायां तिकुनिया क्षेत्र में बाढ़ से हालात हुए बेकाबू तहसील प्रशासन हुआ एलर्ट

Facebook
X
WhatsApp

ब्लॉक निघासन खीरी- कई दिनों से हो रही बारिश से इलाके में बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया गांवों में 2-2 फिट ऊंचा पानी भरने के साथ ही फसलें जलमग्न हो गई निघासन उपजिलाधिकारी ओपी गुप्ता ने तहसील प्रशासन की टीम को एलर्ट करते हुए बाढ़ क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव मदद के आदेश दिए हैं साथ ही बाढ़ क्षेत्र का दौरा करते हुए बाढ़ से निपटने के लिए बचाव व राहत कार्य की टीमों को लगा दिया है।

1 1553

इंडो नेपाल सीमा पर बह रहे पानी जनक पुरवा बाबा पुरवा,सूरत नगर,टांडा,कड़िया डांगा,बदाल पुरवा चिम्मन टाण्डा,किसननगर, बेलापरसुआ, चौफेरी, शस्त्री पुरवा, दुमेडा सहित एसएसबी की चौकी रघुनगर, किसननगर सहित कई चौकियों पर पानी भर गया
चांदनी पुरवा महाराज नगर बघेया बाबूपुरवा लाला पुरवा भेडौरी भुलनपुर जिससे इलाके में हाहाकार मचा हुआ है बाढ़ में धान की फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही कुछ जानवरों की मौत हो गई है

 

 

रिपोर्ट: चन्द्र मोहन

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें