जनपद- बाराबंकी
संवाददाता- मनोज कुमार
विकासखंड – निंदूरा
Barabanki News: माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलित विकास की प्रेरणा से संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत क्यू.एफ. महाविद्यालय, निंदूरा, जनपद बाराबंकी में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जमशेद अहमद खान, समस्त प्रवक्तागण एवं महाविद्यालय परिवार की उपस्थिति में कॉलेज परिसर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अधिवक्ता अनुज सम्राट, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय युवा संघर्ष मोर्चा व डॉ प्रणय कुमार शुक्ला” जी ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में लगभग 400 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण को स्वच्छ, हरित और संतुलित बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण करना है।









