लापता युवक का कुएं में मिला शव, मचा कोहराम

Facebook
X
WhatsApp

 रायबरेली:  शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुंदगढ़ जनपद रायबरेली में चार दिनों से लापता युवक का शव मिलने से कोहराम मचा हुआ है जानकारी के मुताबिक आपको बताते चलें कि दुंदगढ़ के रहने वाले सुधीर कुमार वर्मा उर्फ राहुल पुत्र राम भारत वर्मा उम्र लगभग 23 वर्ष ने किसी के हाथ कटेसर (कृषि यंत्र) को ₹70000 में बेचा था उसके पश्चात से मृतक ना तो घर लौटा ना ही उसका पता चला

परिजनों के बहुत खोजबीन करने व संबंधित थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने के बाद भी मृतक का पता नहीं चल सका। कोहराम तो तब मच गया जब गुरुवार की सुबह गांव के ही कुएं में राहुल का शव बोरे में लिपटा हुआ उतराता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवगढ़ थानाध्यक्ष ने कहा की इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है और जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ विधिक कानूनी कार्यवाही की जाएगी, वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें