शाहजहांपुर : विजय दशमी के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में शस्त्र पूजन कार्यक्रम सफलतापूर्वक बाबा ब्रह्मदेव महाराज ग्राम परौर में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस एवं विशिष्ट अतिथि मिर्जापुर ब्लाक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी जी रहे। दशहरे के शुभ अवसर पर लोकप्रिय भाजपा विधायक वीर विक्रम प्रिंस बोले क्षत्रिय होने का मतलब गरीब और असहायों की रक्षा करना ही क्षत्रिय धर्म है। हर वर्ग की रक्षा करना हमारा धेय सूत्र है।
विशिष्ट अतिथि रहे मिर्जापुर युवा ब्लाक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी ने कहा जिस तरह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने आज ही के कठिन संघर्षों का सामना करते हुए। अधर्म पर धर्म की विजय का पताका फहराया था। उसी तरह भ्रष्टाचारी जैसी बीमारी का मिलकर वध कर देना ही अधर्म पर धर्म की विजय हैं यही हमारा आदर्श भी कहता है।समाज में फैलने वाली अराजकता ओं को हमें रोकना होगा। एवं हम सबको मिलकर निर्वलों की सहायता करनी चाहिए। यही हमारा परम धर्म है।
मौके पर मौजूद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष पदम सिंह जिला अध्यक्ष युवा श्री चंद्रभान सिंह
करणी सेना जिला अध्यक्ष युवाशक्ति सूर्य प्रताप सिंह परौर की राजमाता सीमा सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख कलान प्रमोद कुमार सिंह
राहुल सिंह नितिन सिंह विनीत सिंह रणवीर सिंह अनिल भदौरिया तनुज विनय प्रताप सिंह परमार आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: सोनू कलान









