12वीं पास लड़कियों के लिए खुशखबरी: आपके खातों में 25 हजार रुपए जल्द भेजेगी सरकार

Facebook
X
WhatsApp

बिहार की भाजपा-जदयू सरकार इंटरमीडिएट पास अविवाहित लड़कियों को त्‍योहार के मौसम में सौगात देने जा रही है। अच्छी खबर यह है कि सरकार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 4 लाख 12 हजार 469 इंटर उत्तीर्ण अविवाहित लड़कियों को बढ़ी हुई प्रोत्साहन राशि 25-25 हुजार रुपये का भुगतान अगले सप्ताह तक सुनिश्चित करने जा रही है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 400 करोड़ रुपये सभी जिलों को जारी किया है। इसी तरह सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 1 लाख 24 हजार स्नातक पास लड़कियों को प्रोत्साहन राशि 50-50 रुपये का भुगतान की कार्रवाई की जा रही है।

शिक्षा विभाग के मुताबिक पिछले वर्ष 3 लाख 28 हजार 431 इंटर पास अविवाहित लड़कियों के आवेदन प्राप्त हुए थे जिन्हें दस-दस हजार रुपये भुगतान का भुगतान किया गया था। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा और फिर मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद इंटर पास अविवाहित लड़कियों को 25-25 हजार रुपये और स्नातक पास लड़कियों को 50-50 हजार रुपये का लाभ दिया जा रहा है। पिछले वर्ष 95102 स्नातक पास लड़कियों को 25-25 हजा रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई। वैसे वर्ष 2018-19 से 24 जुलाई 2021 तक इंटर पास 3 लाख 28 हजार 431 लड़कियों ने आवेदन किया था। इनमें से 12 हजार 79 आवेदन नामंजूर किए गए थे, जबकि दो लाख 37 हजार 890 लाभार्थियों को भुगतान किया गया था। सरकार ने पिछले चार वर्षों में इस योजना के लिए कुल 900 करोड़ रुपये का प्रविधान किया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें