रिपोर्ट -बालमुकुंद लाल
Chandauli: चंदौली। बलुआ पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए असलहा तस्कर को पकड़ा। (Chandauli) उसके पास से 5 विदेशी पिस्टल, 5 मैगजीन और एक स्मार्टफोन बरामद किया गया। पुलिस उससे पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही।
एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सैदुपुर पुल पर संदिग्ध बैग के साथ किसी साधन का इंतजार कर रहा है। (Chandauli) पुलिस मौके पर पहुंची तो संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
ये भी पढ़ें –Gorakhpur News: पशु तस्करों ने छात्र को गोली मारी, लोगों के विरोध के बीच घायल हुए SP नार्थ और थानेदार
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद गुड्डु पुत्र सोहराब, निवासी फलमंडी मुंगेर मिलेट्री बाजार, थाना कोतवाली मुंगेर, बिहार के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह ये अवैध पिस्टल मुंगेर (बिहार) से लाकर भदोही निवासी विनय शर्मा को 25,000 रुपये प्रति पिस्टल बेचता था। इसके बाद विनय उन्हें ऊंचे दामों पर आगे सप्लाई करता था। इस अवैध कारोबार से दोनों को मोटा मुनाफा होता था।
पुलिस टीम में कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश सिंह, प्रभारी एसओजी आशीष मिश्रा, चौकी प्रभारी अमित सिंह, कांस्टेबल रोहित यादव, अनुज कुमार वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, हेडकांस्टेबल अरविंद भारद्वाज, एसओजी टीम के हेड कांस्टेबल आनंद सिंह, राणा प्रताप सिंह, रामानंद यादव, बिजेंद्र कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, मंटू सिंह, कांस्टेबल नीरज मिश्रा, अजीत कुमार सिंह, गणेश तिवारी, मनीष कुमार और संदीप कुमार शामिल रहे।
ये भी पढ़ें –Chandauli: ’’स्वच्छता ही सेवा-2025’’ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न















