Punjab News: BJP नेता के घर हुआ आतंकी हमला, फेंके गये ग्रेनेड, पुलिस ने शुरू की जांच

Facebook
X
WhatsApp

Punjab News: पंजाब के जालंधर शहर में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर एक जोरदार धमाका हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके आवास पर विस्फोटक सामग्री फेंकी गई, जिससे घर के शीशे चकनाचूर हो गए और ज़मीन पर गड्ढा बन गया।

धमाके की आवाज सुनकर घर में मौजूद कालिया परिवार सहम गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। (Punjab News) भाजपा नेता ने बताया कि रात करीब 1 बजे उन्हें किसी गड़गड़ाहट जैसी आवाज सुनाई दी। पहले तो उन्होंने इसे सामान्य आवाज समझा, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि यह धमाका था।

image 79

Punjab News: कार और खिड़कियों को नुकसान, जमीन पर बना गड्ढा

जानकारी के अनुसार, तीन से चार युवक एक ई-रिक्शा में सवार होकर आए और कालिया के घर पर विस्फोटक फेंक कर भाग निकले। (Punjab News) धमाका घर के अंदर खड़ी कार के पास हुआ, जिससे कार को नुकसान पहुंचा और खिड़कियों के शीशे टूट गए। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि जमीन में गड्ढा बन गया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सील कर दिया। (Punjab News) जालंधर के डीसीपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है और विस्फोटक के प्रकार की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी।

image 78

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। (Punjab News) पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया गया है।

परिवार पूरी तरह सुरक्षित, इलाके में फैली दहशत

धमाके के बावजूद गनीमत रही कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ। बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें