UP Mein Badla Mausam: लखनऊ समेत कई राज्यों में तेज़ बारिश, यहाँ गिरे ओले तो यहाँ सुहाना रहा मौसम

Facebook
X
WhatsApp

UP Mein Badla Mausam: कई दिनों से यूपी के लोग गर्मी से बेहाल थे वहीँ बारिश की बौछार ने जहाँ उन्हें राहत पहुंचाई है वहीँ कुछ राज्यों में अभी भी पारा 42°C तक रहा है। बुधवार देर शाम से ही कानपुर समेत कई शहरों में बारिश के साथ तेज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई है। इन शहरों में बहराइच, कानपुर, वाराणसी,पीलीभीत और लखीमपुर शामिल है। वहीँ लखनऊ में बुधवार देर रात से ही मौसम सुहाना बना हुआ था और अब काले बादलों के साथ तेज़ बारिश भी शुरू हो गयी है।

मौसम विभाग की मानें तो आज से लेकर 13 अप्रैल तक सूबे के 45 से अधिक जिलों में हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। लखनऊ में आज दिन की सामान्य शुरुआत हुई थी इसके बाद अचानक काले बादलों ने डेरा जमाना शुरू किया और थोड़ी देर में सूरज का प्रभाव खत्म कर दिया। (UP Mein Badla Mausam) इसके बाद तेज हवाएं चलीं और फिर तेज तूफानी बारिश की शुरुआत हो गई। दिन में भी अंधेरा छा जाने से विजिबिलिटी शून्य हो गई। सड़क पर वाहनों को लाइट का प्रयोग करना पड़ा। कई अन्य जिलों में भी आंधी के साथ तेज बारिश का समाचार है। बहराइच में बड़ी साइज का ओला गिर ने की खबर आ रही है।

image 96

यूपी के चार राज्यों में जहाँ बुधवार शाम से ही मौसम शाम से मौसम काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। वहीँ बहराइच में आंधी के साथ तेज बारिश हुई वहीँ साथ ही साथ ओले भी गिरे। लखनऊ में सुबह से काले बदल छाए हुए हैं और तेज़ बारिश हो रही है। (UP Mein Badla Mausam) सब लोग अचानक दिन में चढ़ते सूरज के साथ अंधेरा छा जाने से बेचैन हो उठे। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही मौसम के बदलाव का संकेत देते हुए यलो अलर्ट जारी किया था लेकिन आज के दिन जो कुछ भी हुआ वह लोगों के लिए अप्रत्याशित था।

कानपुर में सुबह 8:00 भी अंधेरा छाया रहा और लखनऊ समेत 10 शहरों में बादल छाए हुए हैं तेज हवाएं चल रही है। बुधवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला गुरुवार सुबह भी जारी रहा है। गोरखपुर, बहराइच और लखीमपुर खीरी समेत 13 शहरों में जोरदार बारिश हुई है। इसके साथ ही बहराइच लखीमपुर खीरी और पीलीभीत में ओले गिरे हैं।

image 97

इतना ही नहीं बहराइच में इतने ओले गिरे की सड़कों पर सफेद चादर सी बिछी नजर आने लगी थी। लखीमपुर में आंधी के कारण 300 गांव की बिजली भी चली गई है। (UP Mein Badla MausamUP Mein Badla Mausam) वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि आज 14 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है इसके साथ ही 18 जिलों में हीट वेव (लू )चलेगी इतना ही नहीं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। उधर आगरा में गर्मी अपने चरम पर है ऐसे में विदेशी टूरिस्ट के लिए 50 कूलर भी लगाए गए हैं।

UP Mein Badla Mausam: इन शहरों में हुई बारिश

पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, कानपुर, मथुरा, अयोध्या, इटावा, बदायूं,गोरखपुर, गोंडा, जालौन और संत कबीर नगर में जहां बुधवार देश शाम से गुरुवार सुबह के बीच बारिश हुई वहीं आज सुबह से लखनऊ शहर में भी काले बादल छाए हुए हैं और तेज़ बारिश हो रही है फिलहाल ज्यादातर शहरों में पहले आंधी आई फिर तेज बारिश हुई। लखनऊ शहर में काले बादल छाए हुए हैं उसकी वजह से सुबह के वक्त भी अंधेरा नजर आ रहा है।

image 98

सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्षा, ओलावृष्टि, आंधी तूफान, वज्रपात के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। (UP Mein Badla Mausam) उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें। (UP Mein Badla Mausam) मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए ताकि इस सम्बन्ध में अग्रेतर कार्यवाही की जा सकेउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्षा, ओलावृष्टि, आंधी तूफान, वज्रपात के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए ताकि इस सम्बन्ध में अग्रेतर कार्यवाही की जा सके।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें