Hamirpur News: कागजों में हर घर जल, जमीन पर बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, दो साल से 100 से अधिक परिवारों के सूखे पड़े नल !

Facebook
X
WhatsApp

Hamirpur News: सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन हमीरपुर जिले के राठ विकासखंड स्थित गल्हिया गांव में योजना की जमीनी हकीकत सरकारी दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। यहां कागजों में हर घर जल पहुंचाने का दावा किया जा रहा है, जबकि हकीकत में 100 से अधिक परिवार पिछले दो साल से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। घरों में नल कनेक्शन तो लगा दिए गए, लेकिन उनमें आज तक पानी नहीं पहुंचा।

ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो साल पहले गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई कराई गई थी। इसके बाद घर-घर नल कनेक्शन भी लगा दिए गए, लेकिन योजना का काम अधूरा छोड़ दिया गया। कहीं नलों से टोटियां गायब हैं तो कहीं पाइपलाइन होने के बावजूद पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। ऐसे में घरों में लगे नल महज शोपीस बनकर रह गए हैं।

500 मीटर दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

गांव की गीता, रंजना, बबली, भगवती, भगीरथ, सुरेश, रमाशंकर, पूरन, किशोर सिंह, कैलाश, महेश और दिनेश समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि गांव से करीब 500 मीटर दूर लगे एक समरसेबिल के जरिए कुछ घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, लेकिन इससे अधिकांश परिवारों की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों को पीने और घरेलू इस्तेमाल के लिए पानी जुटाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

गंदा और खारा पानी पीने को मजबूर परिवार

पेयजल संकट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पानी भरने को लेकर ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति तक बन जाती है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग दूर-दराज से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। गांव का पुराना कुआं भी ग्रामीणों के लिए राहत का साधन नहीं बन पा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक कुएं का पानी गंदा और खारा है, लेकिन मजबूरी में उन्हें इसी पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

ग्रामीणों का आरोप है कि पेयजल समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पाइपलाइन बिछाने के काम में कथित तौर पर मानकों की अनदेखी और अधूरे निर्माण को लेकर भी ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं।

सरकारी दावों पर उठे सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पिछले दो साल से 100 से अधिक परिवारों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है, तो गांव में हर घर जल योजना के सफल संचालन का दावा किस आधार पर किया जा रहा है? योजना पर खर्च किए गए सरकारी धन का हिसाब कौन देगा और आखिर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल कब तक मिलेगा?

फिलहाल ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से गांव की वास्तविक स्थिति की जांच कराने, अधूरी पाइपलाइन का काम पूरा कराने और प्रत्येक घर तक नियमित स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक कराते हैं।

तस्वीरें राठ विकासखंड के गल्हिया गांव की हैं, जहां जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि दो साल पहले गांव में पाइपलाइन बिछाने के नाम पर खुदाई की गई, घर-घर नल कनेक्शन भी लगाए गए, लेकिन आज तक इन नलों में पानी नहीं पहुंचा। कहीं टोटियां गायब हैं तो कहीं नल सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं।

गांव की गीता, रंजना, बबली, भगवती, भगीरथ, सुरेश, रमाशंकर, पूरन, किशोर सिंह, कैलाश, महेश और दिनेश सहित अन्य दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि गांव से करीब 500 मीटर दूर लगे एक समरसेबिल से पाइप के जरिए कुछ घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था है, लेकिन अधिकांश परिवार अब भी पानी के लिए परेशान हैं।

पेयजल संकट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पानी भरने को लेकर ग्रामीणों के बीच विवाद तक की नौबत आ जाती है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग दूर-दराज से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। गांव में मौजूद पुराना कुआं भी राहत नहीं दे पा रहा। ग्रामीणों के मुताबिक कुएं का पानी गंदा और खारा है, लेकिन मजबूरी में उन्हें इसी पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदारों ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। पाइपलाइन बिछाने में मानकों की अनदेखी और अधूरे कार्य को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

बड़ा सवाल यह है कि जब दो साल से घरों में पानी नहीं पहुंचा तो हर घर जल का दावा किस आधार पर किया जा रहा है? आखिर योजना पर खर्च हुए सरकारी धन का हिसाब कौन देगा और ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल कब मिलेगा?

अब ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से गांव की जमीनी हकीकत की जांच कराकर जल्द पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

रिपोर्टर- जीतेन्द्र कुमार, हमीरपुर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें