Ramayana Movie: रामायणम् कल सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। ऐसे में, फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह उनकी परफॉर्मेस के लिए हर तरफ से सराहना पा रही हैं। दर्शक स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी को पहचानने के साथ उनके शानदार ट्रांसफॉर्मेशन और परफॉर्मेंस को सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले मैग्नम ओपस में देख बेहद उत्साहित हैं। भारत के सबसे पूजनीय महाकाव्यों में से एक के किरदार को जीवंत करते हुए, इस फिल्म के जरिए रकुल एक ऐसे सिनेमैटिक अनुभव का हिस्सा रही हैं जिसका हमारे संस्कृति में बहुत बड़ा महत्व रहा है। अब जब दर्शक इस फिल्म को बड़े पर्दे पर अनुभव कर रहे हैं, तब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी बेहद खास यात्रा के बारे में दिल छू लेने वाली बात कही है।
Ramayana Movie: रकुल प्रीत ने शूर्पणखा के किरदार के बारे में कहा
इमोशनल नॉट शेयर करते हुए, रकुल ने शूर्पणखा के किरदार को निभाने के अपने अनुभव को साझा करते हुए, लिखा है, “मैं ‘रामायणम्’ में शूर्पणखा का किरदार निभाने का अपना अनुभव साझा करने का लंबे समय से इंतजार कर रही थी। यह सफर मेरे लिए बेहद खास रहा है। ऐसा मौका हर दिन नहीं मिलता, जब आपको ऐसी कहानी का हिस्सा बनने का मौका मिले, जो पीढ़ियों से हमारी जिंदगी और संस्कृति से जुड़ी रही है।
‘रामायणम्’ को इतने बड़े स्तर पर पर्दे पर जीवंत होते देखना वाकई एक अलग ही अनुभव है। ऐसी कहानी का हिस्सा बनना, जो हमारे देश के लिए इतना मायने रखती है और उसे इतने ग्रैंड स्केल पर बनते देखना, इस सफर को मेरे लिए और भी खास बना देता है।
नमित और नितेश सर का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने इतना बड़ा सपना देखा और उसे हकीकत में बदला। उनकी मेहनत और भारत से लेकर पूरी दुनिया तक कुछ असाधारण बनाने की चाह इस सफर को बेहद प्रेरणादायक बनाती है। रणबीर, @saipallavi.senthamarai, @thenameisyash, @ravidubey2312, @kajolaggarwalofficial, @shobana_danseuse मैम और पूरी कास्ट और क्रू का भी शुक्रिया। आप सभी शानदार को-स्टार्स रहे और इस जादू को पर्दे पर उतारने के लिए अपनी पूरी मेहनत और जी-जान लगा दी।
मेरी एचएमयू टीम @im_sal और @aliyashaik28 के साथ कॉस्ट्यूम टीम का भी खास तौर पर शुक्रिया, जिन्होंने मेरा लुक तैयार किया। आज हमें जो भी तारीफें मिल रही हैं, उसके पीछे उनकी क्रिएटिविटी और मेहनत है। मुझे हर दिन तैयार करने में उनके 4 घंटे लगते थे।
इस फिल्म को दर्शकों के सामने लाने के लिए मैं बेहद आभारी और उत्साहित हूं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक ऐसा पल है, जो मुझे भारतीय होने पर गर्व महसूस कराता है। ”
जैसे कि रामायणम्’ ने सिनेमाघरों में अपनी शुरुआत शानदार तरीके से कर दी है, ऐसे ने रकुल का यह दिल को छू लेने वाला नॉट, इस बात पर रोशनी डालता है कि कई पीढ़ियों से चली आ रही इस महागाथा का हिस्सा बनना उनके लिए कितना खास रहा है। इस तरह से यह यात्रा उनके मन में मौजूद गर्व, आभार और जुनून को दर्शाता है।
नमित मल्होत्रा की रामायणम्: पार्ट वन’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, काजल अग्रवाल मंदोदरी, शोभना कैकेसी और विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा का किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा भी फिल्म में कई जाने-माने कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
भारतीय महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म को दो हिस्सों में बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। इसमें भव्य विजुअल्स और शानदार कहानी दिखाने के लिए एक बड़ी क्रिएटिव टीम ने काम किया है। वहीं, ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने फिल्म का म्यूजिक तैयार किया है। ‘रामायणम्: पार्ट वन’ 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई।









