Swami Prasad Maurya: ऑपरेशन सिंदूर पर स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान: हमले में एक भी आतंकी नहीं मरा, ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर बहनों को धोखा

Facebook
X
WhatsApp

Swami Prasad Maurya: भगवान प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में मंगलवार को अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे, इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाले उठाते हुए कहा कि इस ऑपरेशन से जो उम्मीदें थीं, वे पूरी नहीं हुईं।

image 212

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि जब ऑपरेशन सिंदूर चला, तो बहुत खुशी हुई कि देर से ही सही, सरकार ने आतंकवादियों पर कार्रवाई का फैसला लिया। (Swami Prasad Maurya) सोचा था कि अब आतंकवाद का खात्मा होगा। लेकिन 24 घंटे के अंदर ही सब कुछ टांय-टांय फुस्स हो गया। ना कोई आतंकवादी मारा गया, न कोई ठोस कार्रवाई देखने को मिली।

Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाए सवाल

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि सरकार ने इस ऑपरेशन के नाम पर बहनों के सम्मान के साथ धोखा किया है। (Swami Prasad Maurya) इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने सवाल उठाया कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि सरकार को 24 घंटे के अंदर बैकफुट पर आना पड़ा। अगर सच में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान था, तो उन्हें खत्म किए बिना युद्धविराम क्यों हुआ।

सरकार ने देश को किया गुमराह: स्वामी प्रसाद मौर्य

स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस सरकार ने न सिर्फ बहनों की आंखों में धूल झोंकी है, बल्कि पूरे देश को गुमराह किया है। यही भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा है। धोखा, भ्रम और नाटक अब हम इसे जनता के सामने बेनकाब करेंगे। Swami Prasad Maurya) वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने संविधान पर भी चिंता जताते हुए कहा कि यदि भाजपा को 400 सीटें मिल गई होतीं, तो आज देश का संविधान ही बदल दिया गया होता। संविधान का सम्मान जरूरी है और उसकी रक्षा के लिए हम आखिरी दम तक लड़ेंगे। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान से साफ है कि विपक्षी दल आने वाले समय में ऑपरेशन सिंदूर को चुनावी मुद्दा बना सकते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें