Lucknow News: लखनऊ के तपती धूप के बीच आग लगने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में दमकल विभाग की ओर से आम लोगों से आग जैसी घटनाओं से बचाव व अग्निशमन यंत्र का उपयोग करने के उपाय बताए जा रहे हैं। तेजी से सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच शुक्रवार को लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र स्थित अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया में खड़े टैंकरों में शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गयी। (Lucknow News) टैंकरों में आग लगने से हड़कंप मच गया। (Lucknow News) तेजी से मची अफरा तफरी के बीच इस मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गयी। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में अनौरा गांव के पास अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया है। यहीं इंडियन ऑयल के टैंकर में अचानक आग लग गयी। (Lucknow News) आग ने देखते ही देखते दूसरे टैंकर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों व आसमान में उठ रहे काले धुएं को देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में इस घटना की जानकारी दमकल विभाग और स्थानीय थाना पुलिस को दी गयी। तेल के टैंकर में आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग में हड़कंप मच गया। सरोजनी नगर एफएसओ दमकल की गाडियों के साथ मौके पर पहुंचे। जबतक दमकल विभाग की टीम मौके ऑयर पहुंची, तब तक दो टैंकर पूरी तरह से आग की चपेट में आ चुके थे।

Also Read –Ahmedabad Plane Crash: लंदन के सपनों संग निकले थे, मौत ने बीच रास्ते में छीन लिया पूरा परिवार, प्लेन क्रैश से पहले ली थी आखिरी सेल्फी
Lucknow News: दमकल की 5 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, टैंकर चालकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
आग के विकराल रूप को देखकर अलग अलग फ़ायर स्टेशनों से दमकल की और गाड़ियां बुलवाई गईं। मौके ऑयर पहुंची 5 गाड़ियों की मदद से हौज लाइन बिछाकर आग की चपेट में आने वाले टैंकरों पर पानी की बौछार शुरू की गई। (Lucknow News) इसी बीच बताया जाता है कि अन्य टैंकरों को आग की चपेट में आने से बचाने के लिए टैंकरों को उनके ड्राइवर व दमकलकर्मियों की मदद से वहां हटाकर दूर खड़ा किया गया। टैंकरों के ड्राइवर व दमकलकर्मियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दमकल कर्मियों ने बताया कि इस आज की घटना में दो टैंकर चपेट में आए हैं। बाकी टैंकरों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया है। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया है व इस आज की घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।










