Ahmedabad Plane Crash: लंदन के सपनों संग निकले थे, मौत ने बीच रास्ते में छीन लिया पूरा परिवार, प्लेन क्रैश से पहले ली थी आखिरी सेल्फी

Facebook
X
WhatsApp

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। इस हादसे में राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में प्रतीक जोशी, उनकी पत्नी कोमी व्यास और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। बच्चों में एक बेटी और दो जुड़वा बेटे थे। (Ahmedabad Plane Crash) जब यह खबर बांसवाड़ा पहुंची, तो पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई और लोग इस दुखद घटना से बहुत दुखी हैं।

image 169

Ahmedabad Plane Crash: परिवार के साथ लंदन जा रहे थे

मिली जानकारी के अनुसार, प्रतीक जोशी डॉक्टर थे और अपने परिवार के साथ लंदन में रहते थे। वे अपने परिवार के साथ लंदन जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही बांसवाड़ा का जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला और डीएसपी तुरंत प्रतीक जोशी के घर पहुंचे। लेकिन उस समय घर पर कोई नहीं था, क्योंकि परिवार के बाकी लोग पहले ही अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके थे। (Ahmedabad Plane Crash) प्रशासन ने कोमी व्यास के पिता अनिल व्यास के भांजे से बात की और दुखी परिवार को हर तरह की मदद देने का भरोसा दिया।

image 171

विमान में राजस्थान के 10 लोग थे सवार

इस बड़े विमान हादसे में राजस्थान के कम से कम 10 लोग सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि इनमें उदयपुर के चार और बांसवाड़ा के पांच लोग शामिल हैं। यह हादसा तब हुआ जब लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक रिहायशी इलाके में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। (Ahmedabad Plane Crash) विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें चालक दल के सदस्य भी शामिल थे। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

उदयपुर के चार यात्री

शुभ मोदी और शगुन मोदी – ये दोनों उदयपुर के संगमरमर कारोबारी संजीव मोदी के बेटे और बेटी हैं। दोनों ने एमबीए की पढ़ाई की थी और अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटा रहे थे। वे लंदन घूमने जा रहे थे। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने उनके परिवार से मुलाकात की और जानकारी ली।

Also Read –Sunjay Kapur: नहीं रहे करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड संजय कपूर, 53 की उम्र में दुनिया का कहा अलविदा, शोक में डूबी इंडस्ट्री

वरदीचंद मेनारिया और प्रकाश मेनारिया – ये दोनों वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा गांव के रहने वाले थे। वरदीचंद मेनारिया हाल ही में लंदन से लौटे थे और अपने साथी प्रकाश मेनारिया के साथ दोबारा वहां जा रहे थे। दोनों ब्रिटेन में खाना बनाने के क्षेत्र में काम करते थे।

Also Read –Sidhu Moosewala Birthday Video: सिद्धू मूसेवाला का मना बर्थडे, छोटे भाई ने काटा केक, वीडियो वायरल

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें