Air India Flight Engine Failure: एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर खराबी, सैन फ्रांसिस्को-मुंबई विमान कोलकाता में रोका गया, यात्रियों में मचा कोहराम

Facebook
X
WhatsApp

Air India Flight Engine Failure: फ्लाइट्स में उड़ान भरने के बाद खराबी आने का सिलसिला थमने का नहीं ले रहा है। अब एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में अचानक खराबी आ गई, जिसके बाद मंगलवार सुबह यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान से उतारना पड़ा। एयर इंडिया की इस फ्लाइट की संख्या AI180 है, जो सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई के लिए उड़ान भरी थी।

image 215

Air India Flight Engine Failure: वर्ल्डलाइनर विमान के इंजन में आई खराबी

जानकारी के मुताबिक, बोइंग 777-200LR (वर्ल्डलाइनर) श्रेणी का यह विमान 17 जून को रात 12:45 बजे कोलकाता पहुंचा था। इसे रात 2:00 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन विमान के बाये इंजन में खराबी आ गई, जिसकी वजह से उड़ान में काफी देरी हो गई। इसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। (Air India Flight Engine Failure) उन्हें लंबे समय तक विमान के अंदर इंतजार करना पड़ा। (Air India Flight Engine Failure) इसके बाद सुबह करीब 5:20 बजे कैप्टन ने घोषणा की कि सभी यात्रियों को विमान से उतरना होगा। कैप्टन ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। तकनीकी खराबी के कारण विमान का उड़ान भरना सुरक्षित नहीं था।

Also Read –Sunjay Kapur Last Rites: 12 जून को निधन, पर अब तक संजय कपूर का नहीं हुआ अंतिम संस्कार, क्या है वजह

इस अप्रत्याशित देरी के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, जबकि उनकी योजना मुंबई पहुंचने की थी। एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। अब विमान की मरम्मत के बाद ही उसे दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी। (Air India Flight Engine Failure) यह घटना एक बार फिर हवाई यात्रा में सुरक्षा प्रोटोकॉल के महत्व को उजागर करती है।

Also Read –Lucknow Today News: यूपी के दशहरी आम की खुशबू पहुंची गल्फ तक, एफपीओ ने रचा नया इतिहास, दुबई को पहला सीधा निर्यात

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद डरे हुए हैं यात्री

आपको बता दें कि अहमदाबाद विमान हादसा 12 जून को हुआ था, जिसमें एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 उड़ान के कुछ सेकंड बाद ही क्रैश हो गई थी। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज ऐंड सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया था। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की जान चली गई, वहीं जिस बिल्डिंग से विमान टकराया था, वहां मौजूद लोगों को मिलाकर कुल 275 की मौत हुई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें