Sunjay Kapur Last Rites: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर (Karishma Kapoor Ex Husband) का 12 जून को निधन को गया था, संजय कपूर के निधन हर किसी के लिए बेहद शॉकिंग था, उन्होंने 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने की वजह से अंतिम सांस ली। संजय कपूर ने दुनिया को जब अलविदा कहा उस समय वे पोलो मैच खेल रहे थे, अचानक उनके मुंह से मधुमक्खी गई और फिर उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसकी वजह से उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। (Sunjay Kapur Last Rites) संजय कपूर के निधन को चार दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया गया है, आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।

Sunjay Kapur Last Rites: संजय कपूर का अंतिम संस्कार कब होगा
संजय कपूर के निधन को 4 दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन नहीं हुआ है, उनके अंतिम संस्कार में देरी हो रही है, क्योंकि संजय कपूर का निधन लंदन में हुआ है और उनकी नागरिकता अमेरिकी है, इस वजह से उनके पार्थिव शरीर को भारत में लाने के लिए कई फॉर्मेलिटीज को पूरा करना पड़ रहा है, जिसमें ज्यादा समय लग रहा है। (Sunjay Kapur Last Rites) सभी फॉर्मेलिटीज को पूरा करने के बाद ही संजय कपूर की बॉडी को भारत लाया जा सकेगा।

Also Read –First Copy Trailer: पायरेसी के धंधे पर आधारित मुनव्वर की फर्स्ट कॉपी की कहानी, ट्रेलर रिलीज
बता दें कि संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में होना है, इस बात की जानकारी संजय कपूर के ससुर अशोक सचदेव ने दी है। बताते चलें कि संजय कपूर अपने पीछे अपनी पत्नी प्रिया सचदेव और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। (Sunjay Kapur Last Rites) संजय कपूर के करिश्मा कपूर संग दो बच्चे हैं, जबकि प्रिया सचदेव संग एक बच्चा है। करिश्मा कपूर से रिश्ता टूटने के बाद भी संजय कपूर अपने बच्चों के साथ वेकेशन पर जाया करते थे, वे तस्वीरें भी शेयर किया करते थे, करिश्मा और संजय संग उनका रिश्ता भले ही टूट गया हो, लेकिन बच्चों संग वे बहुत ही खास बॉन्ड शेयर करते थे।