Kushinagar News: रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गांव स्थित रामबाग के पास शुक्रवार की भोर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। निर्भया पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार पिकअप को बचाने की कोशिश में एक ट्यूबवेल क्रेन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। (Kushinagar News) प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नौरंगिया की ओर से कप्तानगंज की तरफ जा रही ट्यूबवेल लगाने वाली कुल पाँच क्रेन और एक जेसीबी वाहन रामबाग मार्ग से गुजर रहे थे। तभी कप्तानगंज की तरफ से तेज गति से आ रही एक पिकअप वाहन ने सामने से आते क्रेनों को चौंका दिया। खुद को टकराव से बचाने की कोशिश में एक ट्यूबवेल क्रेन असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई।

हादसे में क्रेन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। (Kushinagar News) दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यातायात सामान्य हो सके।गांव के लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज गति से दौड़ते बाहरी वाहन अक्सर दुर्घटना को दावत देते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।
Kushinagar News: रामकोला क्षेत्र में सड़क हादसों में बढ़ी मौतें
रामकोला क्षेत्र में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है। (Kushinagar News) इन हादसों में कई लोगों की जान चली गई है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। हालिया में इस क्षेत्र में सड़क हादसे में कई की जिन्दगी चली गई। पिछले दिनों रामकोला-कप्तानगंज रोड पर चंदरपुर के सामने सड़क हादसे में बाइक सवार प्रेम चंद्र राजभर की मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व इसी मार्ग पर गोवरही चौराहे पर सड़क हादसे में कास्टेबल राहुल उम्र 26 वर्ष की मौत हो गई। पिछले माह बंधवा निवासी प्रेम कुमार 28 वर्ष की चक चिंतामणि के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।
कुछ दिन पूर्व रामकोला थाना क्षेत्र के धुआंटीकर निवासी 22 वर्षीय रशीद खान की ट्रक से टक्कर में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार 30 वर्षीय सोहेब गंभीर रूप से घायल हो गए । (Kushinagar News) रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नम्बर छह में नव निर्मित आरसीसी सड़क फटने से बाइक सवार महिला माया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सड़क हादसे में नारायणपुर चरगहा के युवकों का मौत भी लोगों जेहन से नहीं निकल पा रहा है । ऐसी तमाम हादसे प्रतिदिन हो रहे जिसमे मौत के साथ लोगों का अंग भंग हो रहा हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इन दुर्घटनाओं के पीछे प्रमुख कारण तेज रफ्तार, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, खराब सड़कें और सुरक्षा उपकरणों का उपयोग न करना है।
स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि वह सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करे और ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करे। इसके साथ स्थानीय सामाजिक संगठनों और स्कूलों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने चाहिए। (Kushinagar News) हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल का पालन और नशे में वाहन न चलाने जैसी बातों पर जोर दिया जाना चाहिए। सड़कें सभी के लिए हैं, लेकिन सुरक्षित यात्रा की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। समय आ गया है जब हम केवल हादसों पर आंसू बहाने की बजाय उनके कारणों को समझें और उन्हें रोकने की ठोस पहल करें।









