International Yoga Day: मोदी ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश, कैसे योग से हम पा सकते हैं शांति, स्वास्थ्य और जीवन में संतुलन

Facebook
X
WhatsApp

International Yoga Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ योग किया। इस योग कार्यक्रम में कई अन्य लोग भी शामिल हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित भी किया। (International Yoga Day) इस संबोधन में 3 लाख लोग शामिल थे।आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

image 283

International Yoga Day: मुश्किल समय में हमें शांति देता है

पीएम मोदी ने योग के महत्व पर जोर दिया और बताया कि यह मुश्किल समय में हमें शांति देता है। उन्होंने कहा, “आज पूरी दुनिया तनाव में है। कई जगह अशांति और दिक्कतें बढ़ रही हैं। ऐसे समय में योग हमें शांति की राह दिखाता है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि बढ़ता मोटापा दुनिया के लिए बड़ी समस्या है। (International Yoga Day) उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने “मन की बात” कार्यक्रम में इस पर चर्चा की थी और लोगों से अपने खाने में तेल कम करने की चुनौती भी दी थी। वह फिर से लोगों से इस चुनौती में शामिल होने की अपील करते हैं।

Also Read –Lucknow news: लखनऊ में बारिश के बीच कहीं दिखे ‘जलभराव’… तुरंत करें शिकायत! नगर आयुक्त ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, बोले- ‘सोशल मीडिया पर न करें पोस्ट’

पीएम मोदी ने बताया कि योग न सिर्फ हमारे शरीर और दिमाग को स्वस्थ बनाता है, बल्कि हमें पर्यावरण और प्रकृति के साथ जुड़ने की सीख भी देता है। योग हमें समझाता है कि हम अकेले नहीं हैं, हम प्रकृति का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इस बार 11वीं बार पूरी दुनिया 21 जून को एक साथ योग कर रही है। (International Yoga Day) योग का मतलब है ‘जुड़ना’। यह देखकर खुशी होती है कि योग ने पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ा है।

image 285

हमारे दिव्यांग साथी योगशास्त्र पढ़ते हैं

पीएम मोदी को गर्व है कि हमारे दिव्यांग साथी योगशास्त्र पढ़ते हैं, वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं, और गांव-गांव के युवा योग ओलंपियाड में भाग लेते हैं।उन्होंने सभी से अपील की कि योग को एक जन आंदोलन बनाएं। ऐसा आंदोलन जो दुनिया में शांति, स्वास्थ्य और मेल-जोल बढ़ाए। हर कोई सुबह योग से दिन शुरू करे और तनाव से दूर रहे। योग हमें एकता का रास्ता दिखाता है।

Also Read –Karishma Kapoor Video: Ex पति संजय के अंतिम संस्कार पर करिश्मा कपूर ने की हरकत पर भड़के यूजर्स! कहा- सब ड्रामा

योग सबका है

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत योग की विज्ञान को आधुनिक रिसर्च के साथ और मजबूत बना रहा है। (International Yoga Day) देश के बड़े मेडिकल संस्थान योग पर शोध कर रहे हैं। हमारा मकसद है कि योग को आधुनिक चिकित्सा में भी शामिल किया जाए। चाहे सिडनी ऑपेरा हाउस हो, एवरेस्ट की चोटियां हो या समुद्र किनारा, हर जगह से यही संदेश आता है, योग सबका है और सबके लिए है। पिछले दस साल में योग की यात्रा देखकर बहुत खुशी होती है। जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस का प्रस्ताव रखा, तो जल्दी ही 175 से ज्यादा देश इसके साथ खड़े हो गए। आज ऐसा समर्थन पाना बहुत बड़ी बात है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय है ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’। (International Yoga Day) इसका मतलब है कि पृथ्वी का स्वास्थ्य और हमारे स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े हैं। हम जो खाते हैं, जो पानी पीते हैं, और जो वातावरण में रहते हैं, सबका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। योग हमें यह समझाता है कि हम प्रकृति के एक हिस्से हैं। प्रधानमंत्री ने देश और दुनिया के सभी लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 21 जून को पूरे विश्व में योग का उत्सव मनाया जा रहा है, जो हमें जोड़ता है और एक साथ लाता है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें