Chandauli: लोक नृत्य प्रतियोगिता में जीजीआईसी सैयदराजा का रहा दबदबा

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

Chandauli: चंदौली जनसंख्या शिक्षा परियोजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के नगरपालिका इंटर कॉलेज के सभागार में मंगलवार की दोपहर नोडल अधिकारी डॉ. सुभद्रा कुमारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस प्रतियोगिता में पोस्टर-पेंटिंग, निबंध तथा लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जनपद चंदौली के राजकीय व कस्तूरबा विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

Also Read –Chandauli: क्या एक महिला की इज़्ज़त अब सिर्फ़ ‘लाल कार्ड’ और ‘आवास’ जितनी रह गई है? जानिए क्या है पूरा मामला

निबंध प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सैयदराजा की छात्रा शिवानी तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, पोस्टर प्रतियोगिता में जीजीआईसी सैयदराजा की ही छात्रा सुहानी हरिश्चंद्र राजभर प्रथम स्थान पर रहीं। (Chandauli) लोक नृत्य प्रतियोगिता में भी जीजीआईसी सैयदराजा ने बाजी मारी। इसी विद्यालय की छात्राएं सोनपरी, मान्या केशरी, संजू मौर्या, आशु और आरती मौर्या के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं गीत-संगत में शिवानी कुमारी, सुनैना मौर्या और ऋषिका अग्रहरि के समूह ने प्रथम स्थान हासिल किया।

जीजीआईसी सैयदराजा द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिभा गोस्वामी ने छात्राओं को बधाई दी।

Also Read –UP T20 League 2025: लखनऊ की पहली जीत, मेरठ को 5 विकेट से हराया

प्रतियोगिता के लिए सुधीर राव भास्कर, डॉ. विजय कुमारी, शशि पांडेय, विपिन कुमार सिंह, रचना मौर्या और नीरज मिश्रा को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया। (Chandauli) अंत में नगरपालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में आए प्रतिभागियों एवं शिक्षकों को नोडल अधिकारी डॉ. सुभद्रा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. चंद्रकिरण, मालती राय,सुश्री कविता, फिरोज खान, अरुण आदि उपस्थित रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें