रिपोर्ट -आलोक कुमार
Punjab News: पठानकोट, 19 सितंबर 2025 — राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म समाज के पंजाब अध्यक्ष अमित रंधावा के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से प्रवासियों के सत्यापन की मांग की है। इस उद्देश्य से एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी हरवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर अमित रंधावा ने कहा कि पंजाब में लगातार प्रवासियों द्वारा अपराधों की घटनाएं, विशेषकर बच्चों की हत्या और शोषण, चिंताजनक हैं। (Punjab News) उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पठानकोट जिले में निवास कर रहे सभी प्रवासियों का पूर्ण सत्यापन किया जाए।
रंधावा ने स्पष्ट किया कि समाज को आपत्ति सिर्फ उन प्रवासियों से है, जो अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे प्रवासियों को चिन्हित कर जिले से बाहर किया जाए, जबकि अच्छे चरित्र वाले प्रवासियों को यहां रहकर काम करने की अनुमति दी जाए।
ये भी पढ़ें –Jaunpur News: जौनपुर पहुँचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, जिला अस्पताल और विकास कार्यों का किया निरीक्षण
उन्होंने कहा, “हम प्रवासियों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जो लोग अपराध कर रहे हैं, वे न केवल कानून का उल्लंघन कर रहे हैं बल्कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे हैं। (Punjab News) ऐसे में जिला प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।”
ज्ञापन सौंपने के समय रेहड़ी-पटरी विक्रेता संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार, सर्वहित विकलांग संगठन के अध्यक्ष दर्शन कुमार, राहुल सिद्धू, अनु कुमार, सुभाष चंद्र, और जनक राज सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन प्रमुख उपस्थित थे।
इस पहल को स्थानीय समाज के कई वर्गों का समर्थन प्राप्त है और प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाएगा।










