Jaunpur News: जौनपुर पहुँचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, जिला अस्पताल और विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Facebook
X
WhatsApp
image 104

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शुक्रवार को जौनपुर दौरे के दौरान जिला अस्पताल सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। (Jaunpur News) उन्होंने कहा कि सरकार हर हाल में जौनपुर को विकास और कानून-व्यवस्था के मामले में प्रदेश में नंबर-1 पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

निरीक्षण के उपरांत डिप्टी सीएम ने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तथा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल कॉलेज और अन्य विकास परियोजनाओं की प्रगति पर बिंदुवार चर्चा की। (Jaunpur News) उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले की सभी समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाए और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

Also Read –Lucknow News: दर्दनाक सड़क हादसा! लखनऊ में किसान पथ पर नशे में धुत ट्रक चालक ने महिला सफाईकर्मी को रौंदा… हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं की कमी पर उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और जल्द ही सुधार देखने को मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के लिए लगातार प्रयासरत है। (Jaunpur News) अभी वहसमीक्षा बैठक करेंगे और गो आश्रय स्थल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उनके साथ बदलापुर विधायक कमीशन में भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Also Read –Mathura News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे दीनदयाल धाम, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें