Chandauli: मुख्य विकास अधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट मिथिलेश गुप्ता

Chandauli: चकिया (चंदौली): जनपद चंदौली के चकिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत ददरा, उतरौत एवं शहाबगंज में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने मुख्य विकास अधिकारी श्री राल्लपल्ली जगत साँई ने स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्य विकास अधिकारी श्री राल्लपल्ली जगत साँई द्वारा जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2025 10 07 at 9.55.20 AM

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की देख भाल उनके खाने पीने एवं अन्य जरूरत की चीजों के साथ दवाएं सहित अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमियां नहीं आनी चाहिए। (Chandauli) पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखा जाय तथा उनके भूसा चारा पानी की उत्तम व्यवस्था रखी जाय।

Also Read –राव नरेंद्र के पदभार संभालते ही हो गया बड़ा बवाल, पार्टी में आपसी मतभेद ने खोल दी कांग्रेस की पोल

उन्होंने कहा कि बाढ़ से गिरे कच्चे मकानों के स्वामियों चिन्हित कर मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नियमानुसार लाभ दिये जाने की प्रक्रिया को तेजी से आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर आवास दिया जाय। (Chandauli) इस दौरान संबंधित खण्ड विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read –Chandauli: चंदौली गिरे विद्युत पोल के तार की चपेट में आने से श्यामलाल उर्फ़ नंदू यादव की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण

https://youtu.be/J23gI4nHtho?si=ur7uhrHN6d1c8Rma

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें