Akhilesh Yadav on UP BJP President: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई में अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया को लेकर तीखा हमला बोला है। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने दावा किया कि यूपी बीजेपी में कोई भी अध्यक्ष बनना नहीं चाहता। उन्होंने इस स्थिति को पार्टी के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया।
Akhilesh Yadav on UP BJP President: चुनावी हार के बाद कोई भी यह जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं: अखिलेश
अखिलेश यादव ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन सामने आने पर तंज कसते हुए कहा कि इतनी बड़ी चुनावी हार के बाद कोई भी यह जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि 43 सीटों की हार के बाद हालात ऐसे हो गए हैं कि सिर्फ एक व्यक्ति ही नामांकन करने आगे आया। (Akhilesh Yadav on UP BJP President) अखिलेश के मुताबिक, यह साफ संकेत है कि पार्टी के भीतर हालात ठीक नहीं हैं और नेतृत्व को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी के लिए यह बेहद चिंताजनक है कि इतने बड़े प्रदेश में अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक ही उम्मीदवार सामने आया। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि कोई अध्यक्ष बनना ही नहीं चाहता और यही वजह है कि पार्टी की स्थिति दो नंबर पर पहुंच गई है। (Akhilesh Yadav on UP BJP President) अखिलेश ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भारी नुकसान उठाने के बाद बीजेपी में नेतृत्व संकट गहराता जा रहा है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी टिप्पणी
इसके साथ ही अखिलेश यादव ने बीजेपी में हाल ही में की गई राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी टिप्पणी की। (Akhilesh Yadav on UP BJP President) उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को पार्टी हटा नहीं सकती, उनका कद घटाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जिला या पड़ोसी क्षेत्र में ही जिम्मेदारी दी जा रही है तो इससे क्या नया संदेश जाएगा। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी चेहरे बदल सकती है, लेकिन उसकी सोच नहीं बदल सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की विचारधारा सांप्रदायिक और पूंजीवादी है, जबकि समाजवादी पार्टी समाजवाद और सेक्युलर मूल्यों में विश्वास करती है।
मनरेगा योजना का नाम बदलने को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि नाम बदलने की संस्कृति बीजेपी की पुरानी आदत रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकारें दूसरों की योजनाओं को अपना बताकर पेश कर रही हैं। (Akhilesh Yadav on UP BJP President) गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पंकज चौधरी का नाम सामने आया है, जो वर्तमान में केंद्र सरकार में राज्य मंत्री हैं। वहीं बिहार के बांकीपुर से विधायक नितिन नबीन को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी तेज है कि नितिन नबीन को भविष्य में बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।










