रिपोर्ट -मधु कुमारी
Chandauli: चुनार/मिर्जापुर। लाइव मेंटल मैथ वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में आदविक गुप्ता ने अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भारत में प्रथम स्थान और विश्व स्तर पर 37वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आदविक की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर चुनार, मिर्जापुर के विधायक अनुराग सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान विधायक अनुराग सिंह ने आदविक को माता सरस्वती की प्रतिमा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान प्रदान किया। (Chandauli) उन्होंने आदविक की मेधा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विधायक ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
Also Read –Chandauli: नागरिक सुरक्षा वार्डन एवं स्वयंसेवकों का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण जारी
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक, अभिभावक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने आदविक की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर आदविक के पिता डॉ. दिलीप गुप्ता (एलिट मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रामनगर) तथा माता डॉ. बबीता गुप्ता भी मौजूद रहीं। उन्होंने आदविक की सफलता का श्रेय उसके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन को दिया।
कार्यक्रम का समापन तालियों की गूंज और आदविक के उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ हुआ।










