Chandauli: नागरिक सुरक्षा वार्डन एवं स्वयंसेवकों का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण जारी

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -दिलीप गुप्ता

Chandauli: चंदौली जनपद में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित नागरिक सुरक्षा के वार्डन एवं स्वयंसेवकों के लिए आयोजित क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का शुभारंभ जिलाधिकारी चंदौली महोदय द्वारा किया गया था। (Chandauli) कार्यक्रम का आयोजन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) / प्रभारी नागरिक सुरक्षा महोदय के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

प्रशिक्षण सत्र के तृतीय दिवस में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा उपस्थित वार्डन एवं स्वयंसेवकों को आग से बचाव एवं अग्निशमन उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान आग बुझाने में प्रयुक्त रासायनिक उपकरणों, उनके प्रकार तथा सही प्रयोग विधियों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। (Chandauli) साथ ही आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों और सुरक्षात्मक उपायों के बारे में पीपीटी प्रस्तुति एवं व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

WhatsApp Image 2025 12 18 at 12.16.18 PM 1

Also Read –Christmas Tree Vastu: क्रिसमस से पहले जान लें क्रिसमस ट्री के वास्तु नियम, वरना हो सकता है नुकसान

तृतीय दिवस के प्रशिक्षण का शुभारंभ श्री योगेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, जनपद चंदौली द्वारा किया गया। (Chandauli) उन्होंने उपस्थित वार्डन एवं स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा की भूमिका, जिम्मेदारियों एवं आपदा प्रबंधन में उनकी महत्ता के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।

Also Read –Bihar Hijab controversy: नीतीश को पाकिस्तान धमकी! हिजाब कांड के बाद खतरे में CM, हाई अलर्ट पर पुलिस प्रसाशन

प्रशिक्षण सत्र के संचालन में कार्यालय के वरिष्ठ सहायक श्री राजीव कुमार, मास्टर ट्रेनर श्री प्रवीण यादवेंद्र, पोस्ट वार्डन तथा सेक्टर वार्डन श्री आशीष कुमार का सराहनीय सहयोग रहा। (Chandauli) प्रशिक्षण के माध्यम से वार्डन एवं स्वयंसेवकों में आपदा से निपटने की क्षमता को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी रूप से जनसहयोग कर सकें।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें