Chandauli: चंदौली नौगढ़ में वन भूमि पर बुलडोजर एक्शन, 40 बीघा जमीन मुक्त कराने के बाद भी नहीं माने अतिक्रमणकारी

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को विभाग ने आरक्षित वन क्षेत्र से 40 बीघा से अधिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराते हुए साफ संदेश दिया कि वन भूमि पर अवैध कब्जे अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यह कार्रवाई लंबे समय से चले आ रहे कब्जों के खिलाफ की गई थी।

हालांकि, विभाग की सख्ती के बावजूद अतिक्रमणकारियों के हौसले टूटते नजर नहीं आए। (Chandauli) अगले ही दिन शनिवार को उन्होंने दोबारा उसी भूमि पर पिलर खड़े कर पक्का मकान बनाने की कोशिश शुरू कर दी। उनकी मंशा साफ थी—पहले पिलर, फिर दीवार और बाद में निर्माण पूरा कर प्रशासन को मजबूर करना।

लेकिन इस बार वन विभाग ने किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती। निर्माण पूरा होने से पहले ही बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। (Chandauli) इस कार्रवाई के जरिए विभाग ने स्पष्ट कर दिया कि अब हर कदम पर सीधी और त्वरित कार्रवाई होगी।

WhatsApp Image 2025 12 20 at 4.38.34 PM

Also Read –Chandauli: चंदौली के 858 परिषदीय शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ, मिलेगा उच्च ग्रेड पे

वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि यदि समय रहते सख्ती न दिखाई जाती, तो पक्का निर्माण होने के बाद अतिक्रमण हटाना और अधिक जटिल हो जाता। (Chandauli) लगातार दो दिनों की कार्रवाई से यह भी सामने आया है कि यह किसी एक व्यक्ति का कृत्य नहीं, बल्कि संगठित तरीके से किया गया अतिक्रमण है।

Also Read -Imran Khan and Wife 17 years jail: इमरान खान की कहानी खत्म? पाक की सियासत में कोहराम, पूर्व प्रधानमंत्री के बाद अब पत्नी बुशरा को भी 17 साल की सजा

इसी को देखते हुए वन विभाग अब केवल ध्वस्तीकरण तक सीमित नहीं रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसे प्रयासों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें