रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता
Chandauli: चंदौली। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। जनपद के कुल 858 शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को एक ही पद पर 10 वर्षों की संतोषजनक सेवा पूर्ण होने के उपरांत वर्तमान ग्रेड पे से अगले उच्च ग्रेड पे का लाभ प्रदान किया गया है। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कुमार ने दी।
बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के चयन वेतनमान (पदोन्नति) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। (Chandauli) इसके लिए जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा संबंधित शिक्षकों की पत्रावलियां ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, चंदौली में उपलब्ध कराई गई थीं।
Also Read –Chandauli: खेती-बाड़ी के व्यस्त मौसम और शीत लहर में किसान विकास मंच ने किसान चौपाल का आयोजन
उन्होंने बताया कि प्राप्त पत्रावलियों का गहन परीक्षण किए जाने के बाद एक ही पद पर 10 वर्षों की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को चयन वेतनमान देने की स्वीकृति प्रदान की गई। (Chandauli) इस क्रम में दिनांक 19 दिसंबर 2025 तक कुल 858 शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को उनके वर्तमान ग्रेड पे से अगले उच्च ग्रेड पे में चयन वेतनमान स्वीकृति आदेश निर्गत कर लाभान्वित किया गया है।
बीएसए ने कहा कि चयन वेतनमान मिलने से शिक्षकों के वेतन में वृद्धि होगी, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक उत्साह के साथ शिक्षण कार्य कर सकेंगे। शिक्षा विभाग की इस पहल से जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों में खुशी का माहौल है।














