Chitrakoot: चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन्स चित्रकूट में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों सहित उपस्थित पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित एवं सदैव तत्पर रहने के उद्देश्य से विभिन्न शारीरिक व्यायाम कराए गए। इस दौरान स्वास्थ्य लाभ हेतु दौड़ भी कराई गई।
पुलिस अधीक्षक ने परेड का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए प्रभारी आरआई को आवश्यक सुधार के लिए निर्देशित किया। (Chitrakoot) साथ ही परेड में शामिल सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अनुशासन, एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा का पालन करने के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

Also Read –Barabanki News: बाराबंकी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी परिवहन पर शिकंजा
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया। (Chitrakoot) निरीक्षण के दौरान थानों से आए दोपहिया एवं चारपहिया वाहन, डायल-112 पीआरवी वाहन तथा परिवहन शाखा में उपलब्ध अन्य वाहनों की स्थिति की जांच की गई। वाहनों में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर कराने हेतु प्रभारी परिवहन शाखा को आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने डायल-112 कार्यालय, आवास परिसर, आरटीसी बैरक, सीपीसी कैंटीन, मंदिर, भोजनालय एवं ऑर्मरी का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Also Read –Kiara Daughter Photo: कियारा आडवाणी की लाडली की दिखी पहली झलक, पापा की गोद में यूं आई नजर
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात/कार्यालय यामीन अहमद, प्रभारी आरआई राकेश समाधिया, प्रभारी आरटीसी शिवमूरत यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।










