Barabanki News: बाराबंकी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी परिवहन पर शिकंजा

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- मनोज कुमार भास्कर

Barabanki News: बाराबंकी जनपद में वन संपदा की सुरक्षा को लेकर वन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में देवां रेंज के अंतर्गत खनवहां–हर्रई संपर्क मार्ग पर गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की। (Barabanki News) गश्त के दौरान आम गोल प्रकाष्ठ लदी एक अपंजीकृत ट्राली को पकड़ा गया, जिसे अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।

Also Read –Indian Army Social Media Policy: इंस्टाग्राम चला सकेंगे सैन्यकर्मी! आर्मी ने बदली सोशल मीडिया पॉलिसी, लेकिन रख दी ये बड़ी शर्त

इस मामले में अभियुक्त रिंकू पुत्र सुकई, निवासी ग्राम व पोस्ट खनवहां, थाना देवां, जिला बाराबंकी के विरुद्ध देवा रेंज में रेंज केस संख्या 70/2025-26 पंजीकृत किया गया है। (Barabanki News) अभियोग उत्तर प्रदेश इमारती लकड़ी एवं अन्य वन उपज के अभिवहन की नियमावली, 1978 की धारा 3 एवं 28 के अंतर्गत दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही अवैध रूप से प्रयुक्त ट्राली को सीज़ कर लिया गया है।

Also Read –Kiara Daughter Photo: कियारा आडवाणी की लाडली की दिखी पहली झलक, पापा की गोद में यूं आई नजर

वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध कटान एवं लकड़ी के परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि वन संपदा का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

Barabanki News: कार्यवाही दल में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:

  • मनोज कुमार – वन दरोगा
  • राजेश मिश्रा – बीट प्रभारी
  • सुल्तान – वन कर्मी

वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है और यह संदेश गया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें